बरेली

शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर लोजपा (रामविलास) प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / शाहजहांपुर। मेरठ से आगमन के दौरान शहीदों की नगरी शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा एवं प्रदेश प्रधान महासचिव राजीव गोयल का बरेली जिला अध्यक्ष अनिकेत शर्मा लल्ला भैया एवं जिला पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रधान महासचिव को फूल-मालाएं पहनाकर, तिरंगा कैप व चादर ओढ़ाकर तथा बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रधान महासचिव कृष्ण प्रजापति, जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र शर्मा, जिला महामंत्री मानव राजपूत, प्रदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाल, जिला मंत्री गौरव सिंह, जिला उपाध्यक्ष जलील अहमद, मियां रामपुर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button