साहेबगंज

धोबना आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में अनियमितता का आरोप

घटिया सामग्री से कार्य की जांच की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के मंडरो प्रखंड अंतर्गत धोबना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के मरम्मत निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप सामने आया है।मौके पर लगे योजना बोर्ड के अनुसार यह कार्य 15वें वित्त आयोग योजना,वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत कराया गया है, जिसकी राशि करीब ₹ 2.78 लाख बताई गई है।वही तस्वीरों में भवन के कुछ हिस्सों में दरारें,टूट-फूट और निर्माण की खराब स्थिति दिखाई दे रही है।सीढ़ियों और भवन के अन्य हिस्सों के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।ग्रामीणों एवं आसपास के लोगों का आरोप है कि कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया, जिसके कारण निर्माण की गुणवत्ता संदिग्ध नजर आ रही है।ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी राशि से कराए जा रहे विकास कार्यों में यदि गुणवत्ता से समझौता किया गया है तो इसकी तकनीकी जांच और स्थल निरीक्षण कराया जाना चाहिए।साथ ही योजना की स्वीकृत राशि,प्राक्कलन,मापी पुस्तिका और भुगतान की भी जांच की मांग उठ रही है।
वही ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button