अमरोहा

हसनपुर पुलिस ने अवैध खनन पर कसा शिकंजा

मिट्टी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 

अमरोहा के हसनपुर पुलिस को अवैध खनन के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सतेड़ा के जंगल क्षेत्र से मिट्टी से लदा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन कर उसका परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। हसनपुर कोतवाली प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस द्वारा वाहन को थाने लाकर जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही संबंधित विभाग को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button