
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को “ग्राम प्रधान प्रशासक” की जिम्मेदारी दिए जाने के फैसले का क्षेत्र में व्यापक स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लॉक के कई ग्राम प्रधानों ने विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के आवास एवं कैंप कार्यालय पहुंचकर उनका अभिनंदन किया।
प्रधानों ने प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने वाला साबित होगा।
उन्होंने कहा कि इससे गांवों के विकास कार्यों में तेजी आएगी और ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी भी बढ़ेगी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधानों ने विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया, पुष्पगुच्छ भेंट किए तथा मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
इस कार्यक्रम मैं हसनपुर ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष यशपाल सिंह प्रधान गंगेश्वरी ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष पप्पू प्रधान मास्टर जगत सिंह ओंमकार सिंह लोकेश ताराचंद एवं क्षेत्रीय आदि लोग मौजूद रहे।


