हापुड़

देर रात बिजली कटौती को लेकर बिजलीघर पर हंगामा…

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी)-  मुख्यमंत्री की अहम बैठक के बाद भी हापुड़ में विद्युत विभाग की व्यवस्था पूरी तरह फेल दिखाई दे रही है। आक्रोशित लोगों ने बिजली घर पहुंच कर जमकर हंगामा किया।

हापुड़ के दिल्ली रोड और स्वर्ग आश्रम रोड स्थित कई कालोनियों में विद्युत की लगातार हो रही कटौती से परेशान होकर सैकड़ो की संख्या में लोग एकत्रित होकर बिजली घर पहुंच गए , लेकिन वहां लोगों को बिजली घर पर ताला लगा मिला । काफी संख्या में एकत्रित होकर पहुंचे लोगों ने बिजली की लगातार हो रही कटौती को लेकर जमकर भड़ास निकाली । लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी फोन मिलाने पर फ़ोन तक नहीं उठाते है। और कंट्रोल रूम के फोन नंबर से भी कोई जानकारी नहीं मिल पाती है ।  जिससे लोगों में आक्रोष बढ़ गया। बिजली कटौती से परेशान महिलाओं और पुरुषों ने बिजली घर पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया ।
एक महिला ने बताया कि बिजली नहीं आने से छोटे-छोटे बच्चों को परेशानी हो रही है। बिजली नहीं आने की वजह से घरों में पानी तक नहीं है। हमारे मौहल्ले में लाईट नहीं है। रोजाना हर 10 मिनट में बिजली कटौती हो रही है। हम बिजली घर आते हैं तो कोई अधिकारी नहीं मिलता है।

जबकि वहीं स्वर्ग आश्रम रोड स्थित अर्जुन नगर कालोनी निवासी पिन्टू ने बताया कि हमारी कॉलोनी की बिजली पटना मुरादपुर बिजली घर से आती है , लेकिन कल शाम से पूरी रात बिजली नहीं आई । बिजली विभाग द्वारा कंट्रोल रूम का नंबर दिया गया है लेकिन कई बार फोन पर जानकारी लेने के लिए फोन करने पर कोई फोन नहीं उठाता है । रात भर बिजली नहीं आई जिससे बच्चे गर्मी से बेहाल हैं । आज सुबह 9 बजे बिजली आई है । बिजली विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button