बोकारो

पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चास नगर निगम की बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। चास नगर निगम के महापौर भोलू पासवान की अध्यक्षता में एवं माननीय उपमहापौर पूजा कुमारी, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार एवं सहायक नगर आयुक्त स्मिता किरण की उपस्थिति में चास शारही जलापूर्ति से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिसको के द्वारा जिन-जिन वार्डों में जलापूर्ति कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं, वहाँ कई घरों में पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। माननीय महापौर द्वारा पिछले सप्ताह किए गए स्थल निरीक्षण में पाया गया कि अनेक घरों तक पानी नहीं पहुँच रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए माननीय महापौर ने निर्देश दिया कि जिन वार्डों में पानी की अधिक समस्या है तथा जहाँ पाइपलाइन का विस्तारीकरण होने के बावजूद जलापूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो रही है, वहाँ विशेष कैंप लगाया जाएगा।

सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम जनता को अपनी समस्या के समाधान हेतु नगर निगम कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। कैंप स्थल पर जलापूर्ति से संबंधित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे। साथ ही, यदि किसी नागरिक को होल्डिंग टैक्स से संबंधित कोई समस्या होगी, तो उसके समाधान हेतु संबंधित कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे, जिससे आम जनों को सुविधा मिल सके।

बैठक में माननीय महापौर द्वारा आश्वस्त किया गया कि बहुत जल्द सभी घरों में शत-प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया कि आए दिन शिकायत प्राप्त हो रही है कि नई जलमीनारों से जुड़ी पाइपलाइन में कई स्थानों पर लीकेज की समस्या है। इस पर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी लीकेज को अविलंब ठीक किया जाए तथा प्रत्येक घर तक नियमित एवं सुचारू जलापूर्ति बहाल की जाए।

आम जनता से भी अपील की गई कि जिन घरों में सप्लाई का पानी पहुँच रहा है, वे मोटर के माध्यम से पानी खींचने का उपयोग न करें, ताकि सभी घरों तक समान रूप से और सुचारू जलापूर्ति हो सके।

इस जलापूर्ति समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में मुख्य रूप से कार्यपालक अभियंता राम प्रवेश कुमार, माननीय वार्ड पार्षद मुहम्मद इमरान (वार्ड संख्या 9), इशरत परवीन (वार्ड संख्या 8), अमोद सिंह (वार्ड संख्या 13), मुक्ता कुमारी (वार्ड संख्या 19), संजु देवी (वार्ड संख्या 32), कल्याणी प्रसाद सिंह (वार्ड संख्या 30), राजन सिंह (वार्ड संख्या 28), सुमन राय (वार्ड संख्या 31), शिखा कुमारी (वार्ड संख्या 4), पिंटू राय (वार्ड संख्या 4), उत्तम गुप्ता (वार्ड संख्या 33), सपन कुमार (वार्ड संख्या 26), प्रमोद कुमार (वार्ड संख्या 26), कृष्णा प्रसाद (वार्ड संख्या 14) प्रदीप शर्मा वार्ड संख्या 11 सहित संबंधित कर्मचारी, कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता, नगर प्रबंधक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button