रांची
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा की शिष्टाचार मुलाकात
Courtesy meeting of JAC Chairman Dr. Natwa Hansda with Chief Minister Hemant Soren

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच शिक्षा एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बताया गया कि मुख्यमंत्री से डॉ. नटवा हांसदा की शिष्टाचार भेंट थी।



