रांची
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहर की शिष्टाचार मुलाकात
Azim Premji Foundation CEO Anurag Behar had a courtesy meeting with Chief Minister Hemant Soren.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अनुराग बेहर ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ के बीच रांची में फाउंडेशन द्वारा स्थापित किए जा रहे अजीम प्रेमजी मेडिकल यूनिवर्सिटी, 1000 शैय्या वाले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा स्कूल की प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्रों में साझा सहयोग को और मजबूत करने पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के झारखंड हेड राकेश तिवारी एवं प्रोजेक्ट हेड कैलाश कांडपाल भी उपस्थित रहे।



