साहेबगंज
नवोदय विद्यालय में वन्यजीव सप्ताह पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित,
दिशा कर्मकार ने प्रथम,हर्ष राज ने द्वितीय और खुशबू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में वन्यजीव सप्ताह के तहत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में वन प्रमंडल के सौजन्य से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।छात्रों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई,आगे प्रतियोगिता में11वीं की दिशा कर्मकार ने प्रथम,10वीं के हर्ष राज ने द्वितीय और11वीं की खुशबू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वही विजेताओं को प्राचार्य आलोक कुमार,डीपीओ नमामि गंगे अमित कुमार मिश्रा और उप वन परिसर पदाधिकारी अंकित झा ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर कई शिक्षक और सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे।



