साहेबगंज

दीपावली-छठ को लेकर मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

सौहार्दपूर्ण से पर्व मनाने की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू और नगर प्रभाग इंस्पेक्टर अमित गुप्ता ने संयुक्त रूप से की।बैठक का आयोजन थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में हुआ।बैठक में प्रमुख वीणा देवी, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप सिंह,मुखिया सुदामा मंडल,मनोज यादव,दारा सिंह यादव,सोनेलाल मंडल,इम्तियाज,चंदन यादव, योगेश मंडल, जाबिर, नियाज अहमद,शप्पू, फिरासद,कमरान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोपरि है।सभी पूजा समितियां प्रशासन से अनुमति लेकर ही कार्यक्रम आयोजित करें। तेज आवाज वाले डीजे और अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।अंचलाधिकारी और सदर इंस्पेक्टर ने संयुक्त रूप से अपील की है कि सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं।किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button