पाकुड़

अमड़ापाड़ा थाना के नये प्रभारी बने प्रयाग दास, संभाला कार्यभार

Prayag Das has become the new Station House Officer (SHO) of Amrapara police station and has assumed charge.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के अमड़ापाड़ा थाना के नये थाना प्रभारी के रूप में प्रयाग दास ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने तत्कालीन थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा से विधिवत रूप से प्रभार ग्रहण किया। प्रयाग दास इससे पहले जिले के पाकुड़ नगर थाना में भी थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अमड़ापाड़ा थाना का प्रभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता बताया। नये थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ- साथ क्षेत्र की जनता की समस्याओं और उनकी आवाज को भी प्राथमिकता के साथ सुना जायेगा। उन्होंने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं मजबूत संबंध स्थापित करने पर भी जोर दिया। प्रयाग दास ने कहा कि जनता के सहयोग से ही क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी समस्या या सूचना को समय पर पुलिस तक पहुंचाने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button