महापुरुषों को सम्मान देना सरकार का लक्ष्य : राजेश त्रिपाठी
संविधान दिवस पर आयोजित महापुरुषों की मूर्तियों के सुंदरीकरण का वर्चुवल शिलान्यास कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोरखपुर : संविधान दिवस पर गोला क्षेत्र के आनन्द विद्यापीठ इंटर कॉलेज, ककरही में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. केशभान राय और पंडित रामलखन शुक्ल की प्रतिमाओं के सुंदरीकरण व गुंबद निर्माण कार्य का वर्चुवल शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्क्रीन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन भी प्रसारित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने डॉ. बीआर आंबेडकर, स्व. केशभान राय और पंडित रामलखन शुक्ल की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई गई।
विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि महापुरुषों को सम्मान देना सरकार का लक्ष्य है। स्व. केशभान राय व रामलखन शुक्ला निडर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के साथ गांधीवादी विचारक और दूरदर्शी शिक्षाविद् भी थे। संसाधनों के अभाव में ककरही जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इंटर कॉलेज की स्थापना करना उनकी दूरदर्शी सोच का प्रमाण है। आज यह संस्थान पूर्वांचल में शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनकर हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहा है।उन्होंने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रतिमाओं का सुंदरीकरण और गुंबद निर्माण कराकर महापुरुषों की स्मृतियों को संरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन महान विभूतियो के आदर्शों पर चलने और शिक्षा के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देने की अपील की।इसके अतिरिक्त चिल्लूपार के 6 स्थानों खुटभार,मरवट,बड़हलगंज बस स्टेशन,मेहदरांव, डडिया व बर्राह में भी कार्यक्रम आयोजित किये गये।
विद्यालय प्रबंधक रवि प्रताप राय और प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन प्रवक्ता एवं एनसीसी अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ट भाजपा नेता नित्यानंद मिश्र,रतन प्रकाश दुबे,आचार्यवेद प्रकाश त्रिपाठी,उमेश कुमार यादव,मंडल अध्यक्ष अजय राजभर,वर्षा दहाड़े, ललिता तिवारी, जितेंद्र कन्नौजिया, सुरेंद्र यादव, राजकुमार हिंदुस्तानी, प्रवीण दूबे,गुलाब दुबे, नवनीत राय,संदीप सोनकर,सुमित सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार राय, रजनीश नारायण सिंह, सतांशु राय, बीरेन्द्र, अनूप राय, विश्वजीत ओझा, दीपक सिंह, नागेंद्र शर्मा, अमित पासी, अरुन प्रकाश राय, रामकृपाल, नागेंद्र शर्मा सहित सभी छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के अन्य गणमान्य मौजूद रहे।



