डिग्री कॉलेज बोकारो थर्मल के चारों बूथ पर एसआईआर आज से शुरू
प्रमुख गिरजा देवी और पंसस रंजू देवी ने किया सामूहिक निरीक्षण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। झारखंड में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान 30 जून 2026, मंगलवार से शुरू हो गया। डिग्री कॉलेज बोकारो थर्मल स्थित चारों मतदान केंद्रों पर पहले दिन से ही एसआईआर का कार्य प्रारंभ कर दिया गया अभियान के पहले दिन बेरमो प्रखण्ड प्रमुख गिरजा देवी और गोबिंदपुर पंचायत ‘सी’ की पंचायत समिति सदस्य श्रीमती रंजू देवी ने डिग्री कॉलेज स्थित सभी चार बूथों का सामूहिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से चल रहे कार्यों की जानकारी ली और मतदाताओं से मिलकर उन्हें जागरूक किया। प्रमुख गिरजा देवी ने कही कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची जरूरी है। उन्होंने 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं से नाम जुड़वाने और त्रुटि सुधार के लिए आगे आने की अपील की। पंसस रंजू देवी ने कहा कि एसआईआर में नए मतदाता जोड़ने, मृत स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और डुप्लीकेट नामों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। सभी लोग जरूरी दस्तावेज के साथ बूथ पर पहुंचकर सहयोग करें। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहा एसआईआर अभियान 30 जून से शुरू होकर निर्धारित तिथि तक चलेगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बूथ पर उपस्थित रहकर आवेदन लेंगे।



