बोकारो

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर बोकारो में सत्याग्रह

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर रविवार को बोकारो जिला सर्वोदय मंडल एवं बोकारो कर्मचारी पंचायत (एचएमएस) के संयुक्त बैनर तले सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक पर एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया गया। सत्याग्रह के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा लोकतंत्र की रक्षा की मांग उठाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वोदय मंडल के जिलाध्यक्ष अदीप कुमार ने की, जबकि संचालन जिला सचिव महावीर कुमार ने किया। सत्याग्रह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कथित वोट चोरी के मुद्दे पर देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। वक्ताओं ने आंदोलन का समर्थन करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ उनकी गिरफ्तारी और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र और संविधान को कमजोर किया जा रहा है तथा अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए नागरिकों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बोकारो कर्मचारी पंचायत के महामंत्री रमाकांत वर्मा, मनोज भारतीय, हरेंद्र मिश्रा, जीवन जगन्नाथ, दिनेश आजाद, उमेश ऋषि, सुबोध सिंह पवार, अफजल अनीश, राजेश कुमार, महावीर महतो, गुरुदयाल महतो, पुण्यानंद दास, बंशीलाल साह, शंकर महतो, अनिल कुमार, सत्यनारायण राय, जयप्रकाश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button