बोकारो
दो मजदूरों की मौत बोकारो के वेदांता ईएसएल स्टील प्लांट में
जहरीली गैस के चपेट में आए दो मजदूरों की मौत हो गई इस हादसे में समीर अंसारी और मोहन महतो की जान चली गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो जिले के चंदनक्यारी सियाल जोड़ी स्थित वेदांता ईएसएल स्टील प्लांट में जहरीली गैस के चपेट में आए दो मजदूरों की मौत हो गई है इस हादसे में समीर अंसारी और सोहन महतो की जान चली गई है
प्लांट में हड़कंप मच गया है कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है गैस के संपर्क में आने से एक इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव की मौत हो गई है दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया घटना पर कंपनी ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा है परिवारों को हर संभव सहायता और सहयोग दिया जा रहा है साथ ही घटना की जांच करने की बात कही है सुरक्षा में चुक कहां हुई जांच के बाद ही पता चल सकेगा



