कानपुर
इनरव्हील क्लब ब्रह्मवर्त के 19वें अधिष्ठापन समारोह में ऐश्वर्या त्रिवेदी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : इनरव्हील क्लब ब्रह्मवर्त द्वारा 19 वाँ अधिष्ठापन समारोह का आयोजन कोका कोला चौराहा स्थित जफरान में किया गया जिसमें आगामी अध्यक्ष एश्वर्या त्रिवेदी को पूर्व अध्यक्ष जया अवस्थी ने पदभार ग्रहण करवाया एवं पूर्व सचिव वंदना जलान द्वारा आगमी सचिव महिमा मल्होत्रा को पदभार ग्रहण करवाया गया तथा नई टीम का परिचय कराया गया। मुख्य अतिथि डी. सी. डा. मनीषा बाजपई ने नई अध्यक्षा व उनकी पूरी टीम शुभकामनाएं संदेश दिया। इसी दौरान सभी के द्वारा पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष पी. डी. सी. उदिता शर्मा,आरती महरोत्रा,निर्मला सिंह,जेड पी सी भावना मेहता, सी. जी. आर विशु अरोरा,साक्षी नरूला,माला सिंह,सुधा गुप्ता,कल्पना,सीमा,रोमा,संगीता ,नीलू गुप्ता,नयन,दिपाली सहित सदस्य उपस्थित रही।



