मेरठ

स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक हुए लोग

100 से अधिक ने कराई नि:शुल्क जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब के तत्वावधान में रविवार को फूल बाग कॉलोनी स्थित एडवांस फिजियोथैरेपी क्लीनिक में फोर्टिस हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक लोगों की शुगर, ब्लड प्रेशर, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) और ईसीजी की जांच कर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।
शिविर का शुभारंभ पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, डॉ. भावना गांधी, न्यूरो सर्जन डॉ. रोहित कंबोज, कैंसर सर्जन डॉ. सुधि कंबोज तथा डॉ. स्तुति गिरी गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया।
पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से बीमारियों का समय पर पता चल जाता है, जिससे उनका उपचार प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की।
डॉ. भावना गांधी ने कहा कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ दिनचर्या बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी है। न्यूरो सर्जन डॉ. रोहित कंबोज ने कहा कि बोन मिनरल डेंसिटी की नियमित जांच से हड्डियों की स्थिति का सही आकलन होता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।
कैंसर सर्जन डॉ. सुधि कंबोज ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता, नियमित जांच और समय पर उपचार से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब के निदेशक आयुष गोयल एवं पीयूष गोयल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शिविर में हर्ष गोयल, पार्षद उत्तम सैनी, मनोज गोस्वामी, दीवान गिरी, एस.के. शर्मा, डॉ. साक्षी, अमित प्रजापति, डी.के. गुप्ता, डॉ. किरण सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button