बागपत

हंसी के सरताज बने राजेंद्र कश्यप (नौरंग उस्ताद)

मंचों पर बिखेर रहे हास्य का जादू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। जनपद बागपत की प्रतिभाएं लगातार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में हास्य कलाकार राजेंद्र कश्यप (नौरंग उस्ताद) अपनी बेहतरीन हास्य प्रस्तुति और सशक्त मंच संचालन के दम पर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में भी अलग पहचान बना चुके हैं।
राजेंद्र कश्यप वर्षों से हास्य कला के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। उनकी सहज शैली, सटीक व्यंग्य और सामाजिक संदेशों से भरपूर प्रस्तुतियां दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करती हैं। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कवि सम्मेलनों, सामाजिक आयोजनों और धार्मिक मंचों पर उनकी प्रस्तुतियों को खूब सराहा जाता है।
नौरंग उस्ताद के नाम से लोकप्रिय राजेंद्र कश्यप ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर हास्य कला के क्षेत्र में विशेष स्थान बनाया है। उनके कार्यक्रमों में हर आयु वर्ग के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और उनकी प्रस्तुति का भरपूर आनंद लेते हैं। उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संगठनों ने भी समय-समय पर उन्हें सम्मानित किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजेंद्र कश्यप ने अपनी कला के माध्यम से बागपत का नाम रोशन किया है और युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button