हजारीबाग

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

10 अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त 11,500 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संचय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशन में सोमवार को चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर गांव एवं बिहार राज्य से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उत्पाद विभाग एवं चौपारण थाना की संयुक्त टीम ने सुदूर जंगलों तथा पहाड़ी क्षेत्रों में छिपाकर संचालित की जा रही करीब 10 अवैध चुलाई शराब निर्माण भट्ठियों का पता लगाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। मौके से शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं उपकरण भी जब्त किए गए। छापेमारी के दौरान लगभग 11,500 किलोग्राम जावा महुआ को विनष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन एवं अन्य सामग्री के साथ लगभग 1,100 लीटर अवैध चुलाई शराब भी जब्त की गई।
उत्पाद विभाग द्वारा इस अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। सभी दोषियों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए अभियोग दर्ज किया जाएगा। इस छापेमारी अभियान में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सय्यद बसिरुद्दीन, सहायक अवर निरीक्षक एंटोनी बागे, सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान तथा चौपारण थाना की पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button