हजारीबाग
प्रेम नगर नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद, क्षेत्र में दहशत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर नदी से शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मृतक की पहचान राती टुडू (48 वर्ष), पिता बुधु मांझी, निवासी डागडागिया, पुंडी, थाना मांडू, जिला रामगढ़ के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ग्रामीण जब नदी की ओर गए, तो उन्होंने पानी में एक शव तैरता देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना चरही थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। इसके बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



