मेरठ

नीट यूजी 2026 में आकाश का शानदार प्रदर्शन, तेजस अग्रवाल बने मेरठ सिटी टॉपर

एआईआर 164 हासिल कर बढ़ाया जिले का मान, यूपी की टॉप रैंकिंग में भी आकाश का दबदबा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने एक बार फिर नीट यूजी 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है। संस्थान के छात्र तेजस अग्रवाल ने 686 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 164 हासिल की और मेरठ सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। यह उपलब्धि मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी और प्रभावी मार्गदर्शन के प्रति एईएसएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अपनी सफलता पर तेजस अग्रवाल ने कहा कि एआईआर 164 हासिल करना उनके लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे अनुशासित तैयारी, निरंतर मेहनत और आकाश के शिक्षकों का मार्गदर्शन सबसे बड़ी प्रेरणा रहा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।

इस अवसर पर डी.के. मिश्रा, क्षेत्रीय निदेशक, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने तेजस को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, दृढ़ संकल्प तथा अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को मजबूत शैक्षणिक आधार, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और सर्वोत्तम संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।

नीट यूजी 2026 के घोषित परिणामों में आकाश के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अक्षज कुमार ने 641 अंक प्राप्त कर एआईआर 2179कशिश राशिद ने 631 अंक के साथ एआईआर 3333शांतनु मित्तल ने 631 अंक के साथ एआईआर 3349आयुष शर्मा ने 628 अंक के साथ एआईआर 3687अनमोल गुप्ता ने 619 अंक के साथ एआईआर 5209, जबकि खुशी राठी ने 590 अंक प्राप्त कर एआईआर 13621 हासिल की।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी टॉप 138 सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश में भी आकाश के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। आर्यन दुबे ने स्टेट रैंक-1वंशम सिंह ने स्टेट रैंक-3एकाग्र यादव ने स्टेट रैंक-5श्रीनारायण हरि मिश्रा ने स्टेट रैंक-6अरिमा झा ने स्टेट रैंक-7 तथा कृष्णा यादव ने स्टेट रैंक-8 प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।

संस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर भी उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है। इस वर्ष आकाश के चार छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-1018 छात्रों ने टॉप-50 तथा 41 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-100 में स्थान बनाया। संस्थान का कहना है कि यह सफलता अनुभवी शिक्षकों, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति, व्यापक अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट श्रृंखला और व्यक्तिगत मार्गदर्शन का परिणाम है।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपनी परंपरा को लगातार बनाए रखा है। पिछले एक दशक में संस्थान के विद्यार्थियों ने 13 बार ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। इसी अवधि में ऑल इंडिया टॉप-10 में 64 प्रतिशत तथा ऑल इंडिया टॉप-100 में 50 प्रतिशत स्थान आकाश के विद्यार्थियों ने हासिल किए हैं, जो मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी में संस्थान की अग्रणी भूमिका को रेखांकित करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button