बरेली

राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव 2026

राष्ट्रीय मंच पर चमका फरीदपुर का प्राथमिक विद्यालय कादरगंज

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार तथा संगीत नाटक अकादमी द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ और महाकवि कालिदास जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव-2026 के लिए देशभर के 40 विद्यालयों में बरेली के फरीदपुर ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय कादरगंज का चयन हुआ।
15 जुलाई 2026 को विद्यालय के समृद्ध संस्कृति सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम हुआ। क्लब पिछले 2 वर्षों से छात्रों को संस्कृति व इतिहास से जोड़ रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रगान से हुई।
मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं द्वारा वीरांगना झलकारी बाई के जीवन पर आधारित नाटक रहा। निर्देशन सहायक अध्यापिका व क्लब प्रभारी बबीता गौतम ने किया। नाटक में झलकारी बाई के साहस, त्याग व देशप्रेम को दर्शाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सेना अधिकारी व ग्राम के सम्मानित लोग अतिथि रहे। छात्रों, अभिभावकों व ग्रामीणों की बड़ी संख्या रही। अतिथियों ने बाल कलाकारों को पुरस्कृत किया। विद्यालय परिवार ने सांस्कृतिक मंत्रालय, सीसीआरटी व संगीत नाटक अकादमी का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button