अमरोहा

योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा में किए 207 करोड़ की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 सैदनंगली अमरोहा l  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर अमरोहा पहुंचे। हाईवे स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में लोग जनसभा में उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री करीब एक घंटे अमरोहा में रहे, जिसके बाद वे संभल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने अमरोहा के लिए 207 करोड़ रुपये की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
सभा में सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक राजीव तरारा, महेंद्र सिंह खड़गवंशी, शिक्षक विधायक सहित कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री का संबोधन
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “ढोलक कहीं भी बजे, नाम अमरोहा का ही होता है।” उन्होंने स्थानीय राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर अमरोहा और नौगावां में कमल खिलता है तो वहां भी विकास होगा, क्योंकि वहां के विधायक विकास के लिए पैरवी नहीं करते। उन्होंने अमरोहा और नौगावां के लिए दोबारा आने की घोषणा भी की।
पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में 29 चीनी मिलें बंद हो गई थीं, जबकि “डबल इंजन” सरकार में अब 122 चीनी मिलों का संचालन किया जा रहा है।
धार्मिक स्वतंत्रता का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा, रामनवमी और अन्य धार्मिक शोभायात्राओं पर रोक लगाई जाती थी। अब प्रदेश में सभी को अपनी आस्था के अनुसार पर्व मनाने की पूरी स्वतंत्रता है।
कानून-व्यवस्था और विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में माफियाओं को मिट्टी में मिला दिया गया है। बेटियों के साथ अपराध करने वालों को जेल भेजा जा रहा है और महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
उन्होंने बताया कि सरकार गरीबों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है तथा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button