अमरोहा

सैद नगली थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने थाना क्षेत्र में की पैदल गस्त

जनता से की अपील

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 सैद नंगली अमरोहा l सैद नगली थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गस्त की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
गस्त के दौरान थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और उन्हें किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की। उन्होंने कहा, “पुलिस टीम निरंतर गश्त कर रही है ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और आम जनमानस को सुरक्षित महसूस हो।”
पुलिस टीम ने गस्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की। थाना प्रभारी ने सभी पुलिसकर्मियों को चौकसी बरतते हुए दिन-रात नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
यह पैदल गस्त क्षेत्र में अपराध मुक्त वातावरण बनाने और जनता के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button