शामली
शामली पुलिस का ‘डिजिटल वार’, स्कूल में पढ़ाया साइबर सुरक्षा का पाठ
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए थाना आदर्श मंडी पुलिस ने मदरलैंड पब्लिक स्कूल में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश, ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड, यूपीआई धोखाधड़ी, ओटीपी ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग और क्यूआर कोड स्कैम जैसे साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए।
पुलिस ने अपील की कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

