साहेबगंज

भागलपुर मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस जल्द ही साहिबगंज से चलेगी ,बोदी सिन्हा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज शहर के वरिष्ठ समाजसेवी सह रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य चंद्रदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा सोमवार को पूर्व रेलवे जनरल मैनेजर मिलिंद देउस्कर से मिलकर वार्ता किए।वार्ता के बाद बोदी सिन्हा ने बताया कि ट्रेन नंबर13419भागलपुर मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार जल्द ही साहिबगंज तक होगा। वही साहिबगंज हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में वातानुकूलित थ्री टियर डब्बा लगाया जाएगा,भागलपुर रांची वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन वाया साहिबगंज पाकुड़ में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी क्लास डब्बा जोड़ने की मांग, वाशिंग पिट जल्द बनाने की मांग,साहिबगंज स्टेशन में एक्सीलेटर ब्रिज निर्माण कार्य जल्द शुरू करने सहित अन्य मांग को रखा।जिसमे जीएम ने कहा कि वाशिंग पिट निर्माण के लिए राज्य सरकार जैसे जमीन देगी90करोड़ की लागत से वाशिंग पिट लाइन का निर्माण शुरू किया जाएगा।वही चैती दुर्गा समीप अंडर पास निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button