कानपुर

गोल्डन लायनेस क्लब अनमोल बी-2 के द्वारा जरूरतमंद परिवारों को मिठाइयाँ एवं विभिन्न खाद्य सामग्री वितरित की गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : दीपावली के पावन पर्व पर गोल्डन लायनेस क्लब अनमोल बी-2 के द्वारा सेवा और सहयोग की भावना से एक सुंदर सामाजिक गतिविधि का आयोजन इंदिरा नगर की मलिन बस्ती, कल्याणपुर में किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से 111 जरूरतमंद परिवारों को लाई, खील, बताशे, तेल, मिठाइयाँ एवं विभिन्न खाद्य सामग्री वितरित की गई, ताकि उनके घरों में भी दीपावली का त्योहार खुशियों और मिठास के साथ मनाया जा सके। इसके साथ ही एक अन्य सराहनीय पहल के अंतर्गत पुराने लेकिन उपयोगी कपड़े,बर्तन एवं घरेलू सामान एकत्रित कर जरूरतमंद परिवारों में वितरित किए गए। हमारा उद्देश्य था कि हमारे घरों में अनुपयोगी पड़ी वस्तुएँ किसी दूसरे के जीवन में उपयोगी बन सकें और उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकें। हेमलता शर्मा ने कहा कि हमारा संकल्प है त्योहार तभी सच्चे अर्थों में त्योहार बनते हैं, जब हमारी खुशियों में दूसरों की मुस्कान भी शामिल हो। आइए,हम सब मिलकर सेवा की इस परंपरा को आगे बढ़ाएँ और समाज के हर जरूरतमंद तक खुशियों का उजाला पहुँचाएँ। सेवा ही सच्चा उत्सव, मुस्कान ही सबसे बड़ा उपहार। इस पुनीत अवसर पर संरक्षक पीएमसीसी हेमलता शर्मा, मुख्य सलाहकार जीएल ममता श्रीवास्तव, अध्यक्षा मोनिका अग्रवाल, सचिव अंजली अवस्थी, कोषाध्यक्ष रेनू गोयनका, रितु जैन, रामा केसरवानी,सुनीता अग्रवाल,ज्योति गुप्ता, गरिमा अवस्थी, शांभवी, रुचिता मिश्रा, रेखा गुप्ता, मंजू श्रीवास्तव उपस्थित रहीं वही सभी सदस्यों के सहयोग समर्पण और सेवाभाव से यह गतिविधि सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button