खैरथल

नगरपरिषद चुनावो की आहट

भाजपा नेता टिल्लू भाई ने शुरू किया जनसंपर्क 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : क्षेत्र की समस्याओं को करीब से समझने और जनता से सीधा संवाद करने के उद्देश्य से भाजपा नेता  टिल्लू भाई किसान नेता ने आज खैरथल में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।
इस दौरान टिल्लू भाई ने मोहल्लों में जाकर आमजन से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने पेयजल, सफाई, सड़क और नगर परिषद से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। टिल्लू भाई ने सभी की बातें गंभीरता से सुनकर शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर टिल्लू भाई किसान नेता ने कहा कि “मेरा उद्देश्य राजनीति नहीं, सेवा है। अगर जनता का आशीर्वाद मिला  तो खैरथल को भ्रष्टाचार मुक्त और विकास के पथ पर ले जाऊंगा। हर गरीब और किसान की आवाज नगर परिषद में गूंजेगी।”
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने टिल्लू भाई का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि वर्षों बाद कोई जनप्रतिनिधि उनके बीच आकर उनकी समस्याएं सुनने आया है।
टिल्लू भाई ने कहा कि “भाजपा की डबल इंजन सरकार के सहयोग से खैरथल का सर्वांगीण विकास करना ही मेरा लक्ष्य हैं टिल्लू शर्मा ने बताया पार्टी मौका देगी तो बेहतर खैरथल के लिए काम करेगे
जनता ने टिल्लू भाई के इस जनसंपर्क की सराहना की और समर्थन का भरोसा दिलाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button