झुंझुनू
मेट्रो अस्पताल झुंझुनूं ने किया निर्माणाधीन तेजाजी मन्दिर में सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर में स्थित मेट्रो अस्पताल की तरफ से रामप्रताप बुडानिया एवं डॉ. पुष्पेन्द्र बुडानिया द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपए नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने किया भव्य स्वागत। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद लोयल, झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल, मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार रामवतार लोयल, ब्लॉक सचिव करणीराम ने समाजसेवी रामप्रताप बुडानिया एवं डॉ. पुष्पेन्द्र बुडानिया का साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त रामप्रताप बुडानिया एवं डॉ. पुष्पेन्द्र बुडानिया का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



