बुलंदशहर

समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी हरेन्द्र चौधरी ने गांव-गांव में किया जनसम्पर्क 

शिकारपुर के विकास और आस्था के लिए हरिद्वार से शुरू की पैदल यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
​शिकारपुर : क्षेत्र के चौमुखी विकास और जनता की खुशहाली के लिए समाजवादी पार्टी के सम्भावित विधायक प्रत्याशी हरेन्द्र चौधरी, ने गांव-गांव जा कर व्यापक जनसम्पर्क अभियान चलाया इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं को सुना और शिकारपुर के बेहतर भविष्य का संकल्प दोहराया हर हर महादेव एक कदम आस्था की ओर एक कदम शिकारपुर के विकास की ओर एक कदम हरेन्द्र भैया के साथ के नारे के साथ हरेन्द्र चौधरी, ने एक अनोखी धार्मिक व सामाजिक पहल की शुरुआत की है शिकारपुर की उन्नति शान्ति और समृद्धि की मंगलकामना लेकर वे हरिद्वार से पैदल जल यात्रा (कांवड़ यात्रा) पर निकले है ​हरेन्द्र चौधरी, हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए बराराऊ महादेव मन्दिर पहुंचेंगे जहां वे भगवान भोलेनाथ का पूर्ण निष्ठा एवं विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे ​जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने कहा कि शिकारपुर का विकास और जनता की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र को प्रगति के पथ पर आगे ले जाना उनकी प्राथमिकता रहेगी इस यात्रा को लेकर क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button