भरत पुर

गुरु रविदास जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा का भुसावर में हुआ जोरदार स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में बैर विधानसभा क्षेत्र में जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, विधायक बहादुर सिंह कोली एवं विधानसभा प्रभारी गौरव सरपंच के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के भुसावर पहुंचने पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष धीरज पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी गौरव सरपंच ने संत गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनके संघर्ष, सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, भाईचारे और समानता का मार्ग दिखाया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को अपनाकर समरस समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष धीरज पांडे ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज के विचार समाज को जोड़ने वाले हैं। उन्होंने जीवनभर सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए मानवता और समानता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक समरसता को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिवसिंह बेबर हरवीर चौधरी जिला मंत्री लक्ष्मण ठाकुर कुलदीप शर्मा भूपेश पांडे महेश जाटव डॉ आदित्य उपमन मुकेश चौधरी भानुप्रताप लावनिया मनोज पांडे पिंटू सेठ प्रेम हरिजन सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button