बुलंदशहर
यक्ष ऐप से अपराधियों पर शिकंजा, बुलंदशहर पुलिस ने 7 माह में 118 हिस्ट्रीशीट खोलीं।
खुर्जा नगर, स्याना और गुलावठी थाने रहे सबसे आगे, सक्रिय अपराधियों पर बढ़ी निगरानी।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलन्दशहर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में बुलंदशहर पुलिस ने 1 जनवरी से 31 जुलाई 2026 तक विशेष अभियान चलाकर यक्ष (YAKSH) ऐप के माध्यम से सक्रिय एवं आदतन अपराधियों की निगरानी की। अभियान के दौरान सत्यापन के बाद 118 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई, जिससे उनकी गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखी जा सके।
अभियान में खुर्जा नगर (23), स्याना (20) और गुलावठी (11) थानों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। खोली गई हिस्ट्रीशीट में चोरी-नकबजनी, डकैती-लूट, हत्या, गौकशी, बलवा, धोखाधड़ी तथा अन्य मामलों में संलिप्त अपराधी शामिल हैं। पुलिस का उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।


