भरत पुर

भुसावर में अपना घर सेवा समिति की सराहनीय पहल 

हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मन्दिर परिसर में रौपे पौधे

पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर में आज शुक्रवार 14 अगस्त को मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन, अपना घर आश्रम संस्था भरतपुर की शाखा भुसावर में संचालित अपना घर सेवा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छौंकरवाड़ा सड़क मार्ग स्थित आर्य महिला विद्यापीठ के पास स्थित पुलिया वाले हनुमान जी मन्दिर प्रांगण में सक्रिय रूप से पौधारोपण अभियान चलाकर छायादार, फलदार और औषधीय एवं विभिन्न प्रकार के 11 पौधे रौपते हुए वृक्षारोपण किया। वही अपना घर सेवा समिति शाखा भुसावर के अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि अपना घर सेवा समिति शाखा भुसावर ने आर्य महिला विद्यापीठ के पास पुलिया वाले हनुमान जी मन्दिर प्रांगण में अपना घर सेवा समिति शाखा भुसावर के सचिव शेरसिंह सैनी, वित्त सचिव अरविन्द बंसल, सदस्य बृजेश सोनी, राजेन्द्र प्रसाद गर्ग, मोहनलाल सैनी और राजेश सैनी की मौजूदगी में पर्यावरण को हरा भरा बनाना और समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 11 प्रकार जैसे नीम, पीपल, बरगद और अन्य प्रकार के छायादार, फलदार और औषधीय युक्त पौधे लगाकर स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण के लिए संरक्षण की भी जिम्मेदारी पर जोर दिया। और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button