भरत पुर
पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य के लिए पत्रकार मोहन जोशी सम्मानित….
उपखंड स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया गया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित उपखंड स्तरीय समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर पत्रकार मोहन जोशी को सम्मानित किया गया।
समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। पत्रकारिता के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने, आमजन की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने के लिए उनके कार्यों की सराहना की गई।
सम्मान मिलने पर पत्रकार मोहन जोशी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है और इससे पत्रकारिता के क्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने सम्मान के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
समारोह में उपस्थित लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



