भरत पुर

भुसावर थाने पर महिला इन सहभागिता कार्यक्रम के तहत महिला चौपाल का हुआ आयोजन 

महिलाओं के सुरक्षा अधिकारों की जानकारी दी गई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर थाना परिसर में स्वाधीनता दिवस तथा हरियाली तीज के अवसर पर पुलिस की ओर से नारी सम्मान सुरक्षा नारी सशक्ति करण को लेकर महिला जन सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत महिला चौपाल का आयोजन हुआ ।
भुसावर थाने के सी आई राजेश कुमार मीणा ने बताया कि भरतपुर पुलिस रेंज के महानिरीक्षक डा प्रीति चंद्रा आई पी एस के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा शेखावत की उपस्थित में पुलिस की ओर से नारी सम्मान नारी सशक्तिकरण नारी नारी सुरक्षा को लेकर भुसावर थाना परिसर में महिला जन सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत महिला चौपाल आयोजित हुई।आयोजित महिला चौपाल में वैर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शेखावत ने महिलाओं की सुरक्षा संकल्प अभियान की बात करते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस महिलाओं की सुरक्षा उनके अधिकारों नारी सम्मान को लेकर तत्पर है। उन्होंने जन सहभागिता में बोलते हुए कहा कि अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश पाने में आम जन का सहयोग आवश्यक है । उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व है कि वह समाज परिवार इलाके में अपराधियों पर अंकुश पाने के साथ साथ शांति व्यवस्था बनाते हुए कानून की पालना करना साथ ही आम जन में पुलिस के प्रति विश्वाश कायम करना अपराधियों में भय करना है । जब किसी अज्ञात स्थान पर मुसीबत में आ जाए तो उस स्थिति में पुलिस को सहायता के लिए जारी पुलिस हेल्प नंबर पर सूचना दी जानी चाहिए।
 वही शिक्षित महिलाओं से अपने मोबाइल में राजकोप एप डाउन कर उस राजकोप एप से मदद लेनी चाहिए। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर अंकुश पाने के साथ साथ नव पीढ़ी को संस्कारवान शिक्षा देने पर प्रकाश डाला गया।आयोजित महिला चौपाल में भुसावर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने महिलाओं के सुरक्षा अधिकार सम्मान नारी सशक्तिकरण, साइबर अपराध, दहेज प्रताड़ना, महिला गुड़ टच बेड टच, नाबालिक बालिका की शादी नहीं करने के अलावा पुलिस थाने में एफ आई आर की होने वाली कार्यवाही की कार्य प्रणाली को बारीकी से समझाया। साथ ही महिला डेस्क पर महिला डेस्क प्रभारी की ओर से पीड़ित महिलाओं की मदद की सुनवाई आदि पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से महिलाओं की घरेलु हिंसा तथा उनकी पुलिस अपराध संबंधी समस्याओं पुलिस की ओर से महिलाओं की मदद की लिए जारी राजकोप सिटी एप पर खुला जन संवाद हुआ।आयोजित महिला चौपाल में शामिल महिलाओं ने अपनी बात समस्याओं को स्वतंत्र रूप से पुलिस के सामने रखा गया।आयोजित महिला जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित महिला चौपाल में पुलिस स्टाफ के अधिकारी और कांस्टेबल के अलावा पुलिस परिवार की महिलाये महिला बीट अधिकारी महिला कांस्टेबल भुसावर थाना इलाके के गांवों में से चयनित महिला सुरक्षा सखी महिला सी एल जी सदस्य सुरक्षा सखी समाज सेविका समाज में उत्कृष्ट करने वाली महिलाआओ ने भाग लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button