भरत पुर
तालाब वाले हनुमान मंदिर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया अन्नकूट महोत्सव
श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसादी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। कस्बा भुसावर स्थित तालाब वाले हनुमान मंदिर पर सोमवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सोम शर्मा के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल देखने को मिला और हनुमानजी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
अन्नकूट महोत्सव के दौरान भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट प्रसादी की व्यवस्था की गई। कस्बे के श्रद्धालुओं के साथ-साथ मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों ने भी मंदिर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लिया। आयोजन ने सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का संदेश दिया।

