अमरोहा

रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निशुल्क बस सेवा की पहल

भीष्म सिंह खड़गवंशी ने जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा/हसनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बहनों के लिए निशुल्क बस सेवा की पहल किए जाने पर भाजपा जन कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष भीष्म सिंह खड़गवंशी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय बहनों के लिए राहत भरा और सराहनीय कदम है। निशुल्क बस सेवा के माध्यम से महिलाएं आसानी से अपने भाइयों के घर पहुंचकर रक्षाबंधन का पर्व मना सकेंगी।
भीष्म सिंह खड़गवंशी ने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करती है। वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा करने का संकल्प लेता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button