शामली
झिंझाना पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ एक आरोपी दबोच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना। संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान झिंझाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर जिले में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में थाना झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई की।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने सलमान पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला पीरजादगान, कस्बा व थाना कैराना, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना झिंझाना में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और हथियार रखने के उद्देश्य के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश गौतम, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार और हेड कांस्टेबल विजय कुमार, थाना झिंझाना शामिल रहे।

