जामताड़ा
सरस्वती विद्या मंदिर विद्यासागर में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा : करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर, विद्यासागर में हिंदू संस्कृति के पावन पर्व रक्षाबंधन को हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा तृतीय से दशम तक के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात बहनों ने श्रद्धापूर्वक भैया के माथे पर तिलक लगाकर, आरती उतारकर एवं रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। भैया ने भी अपनी बहनों को उपहार प्रदान कर उनके सम्मान, सुरक्षा एवं सुख-समृद्धि का संकल्प लिया।
विद्यालय परिसर में रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष सजावट की गई थी। रंग-बिरंगी राखियों, पारंपरिक सजावट एवं उत्सवी वातावरण ने पूरे विद्यालय परिसर को आकर्षक बना दिया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रेम, भाईचारे और आत्मीयता का परिचय दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी बलबीर कुमार यादव ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में निहित प्रेम, विश्वास, कर्तव्य, सम्मान एवं सुरक्षा की भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम प्रमुख रक्षाबंधन त्यौहार विद्यार्थियों में अपनी गौरवशाली भारतीय परंपराओं एवं संस्कारों के प्रति श्रद्धा और जागरूकता बढ़ने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित की जाती है।
कार्यक्रम प्रमुख ललिता देवी एवं लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जोड़कर एक जिम्मेदार एवं संस्कारवान नागरिक बनाना भी है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी आचार्य-आचार्याओं अशोक मंडल रमेश मंडल जागेश्वर मंडल जयप्रकाश रवानी अपर्णा झा दिलीप मंडल कैलाश मंडल अशोक सिंह अनूप यादव अनूप बागची निशा कुमारी नितेश पासवान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के बीच स्नेह, सद्भाव, एकता एवं भाईचारे की भावना को और मजबूत किया। अंत में सभी भैया-बहनों ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।



