
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा : रानिटांड फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बना। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कदरूडीह एवं नावाडीह की टीमों ने फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए आपका अपना महेंद्र मंडल ने फाइनल मैच का उद्घाटन किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि आपसी भाईचारे, अनुशासन और एकता को भी मजबूत करता है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस शानदार आयोजन के लिए आयोजक समिति एवं सभी खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
खेल को बढ़ावा देना, युवाओं को आगे बढ़ाना और क्षेत्र में खेल भावना को मजबूत करना ही हमारा संकल्प है।इस अवसर पर नितेश पंडित, दयाल रजवार, बैजनाथ मरांडी, इतवार मरांडी, लखिराम मरांडी, मातला मरांडी, दिनेश किस्कु, सावन मरांडी, टेकलाल मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



