गाजियाबाद

विकास कार्यों पर मदन भैया ने कसा शिकंजा

दृष्टि की बैठक में विभागवार समीक्षा, अधिकारियों से मांगा प्रगति का ब्योरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मुजफ्फरनगर। जनपद में विकास योजनाओं की रफ्तार तेज करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार, को विकास भवन में दृष्टि की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। खतौली विधायक मदन भैया की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में विकास कार्यों की प्रगति और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों व शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में विधायक मदन भैया ने विभागवार कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से योजनाओं की मौजूदा स्थिति, कार्यों की प्रगति और लंबित मामलों का ब्योरा जाना। उन्होंने यह भी जानकारी ली कि शासन की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर आम नागरिकों तक किस हद तक पहुंच रहा है। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर रहने पर जोर दिया।

समीक्षा बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, ग्राम्य विकास, पंचायत राज, सिंचाई, कृषि, पशुपालन, नलकूप, ग्रामीण अभियंत्रण, उद्यान, भूमि संरक्षण, लघु सिंचाई, जल निगम ग्रामीण, हर घर जल, मत्स्य, दुग्ध विकास, शिक्षा, कौशल विकास, सेवायोजन, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, दिव्यांगजन, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण, श्रम, खाद्य एवं रसद तथा युवा कल्याण सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अलावा नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों से संबंधित विकास कार्यों की जानकारी भी ली गई।

लापरवाही पर जवाबदेही तय करने का संदेश

विधायक मदन भैया ने जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल और विकास कार्यों की नियमित निगरानी पर बल दिया। बैठक में उनका जोर इस बात पर रहा कि सरकारी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका वास्तविक लाभ जरूरतमंदों और आम नागरिकों तक पहुंचे।

दृष्टि की इस समीक्षा बैठक के जरिए विधायक ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि विकास कार्यों में तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। जनता से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button