ध्यानचंद के खेल कौशल से प्रेरित हुए विद्यार्थी
सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया खेल दिवस।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर : अफजलगढ़ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अफजलगढ़ में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को खेलों के महत्व और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य जितेंद्र कुमार वत्सल एवं खुशीराम सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर किया। इस दौरान खुशीराम सिंह ने छात्र-छात्राओं को खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा मिलता है। आचार्य ओमकार सिंह ने छात्र-छात्राओं को मेजर ध्यानचंद के जीवनवृत्त से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद ने वर्ष 1928,1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और देश के लिए उनके योगदान की जानकारी भी दी। इस अवसर पर प्राची चौहान छवि,अल्फैज,अक्षय प्रताप,मानवी आदि छात्र-छात्राओं ने खेल दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मनोज कुमार,अनिल कुमार, रमाकांत तिवारी,अखिलेश सिंह आदि का सहयोग रहा।


