बाराबंकी

भव्य मंदिर का हुआ निर्माण वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पुलिस अधीक्षक ने किया प्राण प्रतिष्ठा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी जनपद के थाना माती में एक भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। इसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने नारियल तोड़कर मंदिर का उद्घाटन किया। वाराणसी के पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजन कर समारोह को पूर्ण किया गया।
इस मंदिर का निर्माण थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी संगम कुमार के प्रयासों से कराया गया है।
मंदिर के उद्घाटन के उपरांत एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी से आगामी जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर चर्चा की। थाना प्रभारी ने बताया कि झांकियां तैयार हो चुकी हैं और पहाड़ों का निर्माण कार्य शेष है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बार माती थाने में जन्माष्टमी का उत्सव देखने लायक होगा, जिसमें ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों और सुंदर झांकियों के बीच भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर चौकी प्रभारी अजय पांडेय, एसआई राजेश यादव सहित थाने का स्टाफ और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button