नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर : मंडावर रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को किसान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. कौशलेन्द्र सिंह के कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
किसानों का आरोप है।कि अस्पताल में युवक के हाथ में फ्रैक्चर के बाद सही तरीके से उपचार नहीं किया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा। पीड़ित युवक हाथ में पट्टी बांधे सीएमओ कार्यालय में मौजूद रहे
किसान नेताओं ने कहा कि निजी अस्पताल मनमाने तरीके से इलाज कर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर अस्पताल और दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
धरने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। किसान अपनी मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय के बाहर डटे रहे और अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन मांगा।
किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।



