दिल्ली

रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

नई दिल्ली : आज नई दिल्ली में एक विशेष और लैंडमार्क लॉन्च किया गया, जो डेडिकेशन को एक ट्रिब्यूट था। इस दौरान दो बड़े आइकॉन्स की मौजूदगी देखी गई जिसमें से एक मॉडर्न लग्जरी तो दूसरे सिनेमैटिक एक्सीलेंस की ऊंचाइयों पर हैं। दरअसल, इस खास मौके पर भारत के अल्टीमेट शोमैन कहे जाने वाले बेहद एनर्जेटिक रणवीर सिंह को देखा गया, जिन्हें इस मौके पर BMW इंडिया के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पेश किया गया। कहना गलत नहीं होगा कि यह कोलैबोरेशन ‘7 सीरीज़’ के दबदबे और उसकी पहचान और समर्पण को एक दमदार और मॉडर्न अंदाज़ देती है।

इस ग्रैंड इवेंट में, BMW इंडिया ने देश में अपनी मच अवेटेड नई BMW 7 सीरीज़ रेंज लॉन्च करते हुए, इसका पर्दा ब्रांड एंबेसडर रणवीर सिंह के हाथों उठवाया। इस मौके ने दो अलग फील्ड्स से आने वाले दो लीजेंड्स का एक आइकॉनिक मिलन दर्ज किया।

रणवीर सिंह, जो अपने बेमिसाल औरा और मैग्नेटिक प्रेज़ेंस के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने ब्रांड एंबेसडर के तौर पर अपनी एंट्री से इस खास लॉन्च को एक यादगार पल में बदल दिया। इस दौरान उनकी लार्जर-दैन-लाइफ पर्सोना को BMW की फ्लैगशिप 7 सीरीज़ की कमांडिंग प्रेज़ेंस के साथ देखना अपने आप में एक अलग अनुभव देने वाला था। उनकी मौजूदगी ने लॉन्च को सिर्फ शानदार ही नहीं बनाया बल्कि उनकी मिस न की जाने वाली एनर्जी को भी महसूस कराया। इन दो बड़े नामों का साथ आना एक्सीलेंस, एम्बिशन, और एक्स्ट्राऑर्डिनरी करने की चाह का जश्न है।

इसके साथ BMW की फ्लैगशिप सेडान पेट्रोल और पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ उपलब्ध होगी। पूरी तरह इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस मॉडल, BMW i7 M70 भी भारत में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी, जिससे यह अब तक की सबसे पावरफुल BMW 7 सीरीज़ बन जाएगी। इन कारों की बुकिंग BMW इंडिया की डीलरशिप पर की जा सकती है, जबकि डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button