बुलंदशहर
सिकंदराबाद आगमन पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सिकंदराबाद। आज जनपद आगमन पर माननीय कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी का सिकंदराबाद में माननीय विधायक श्री लक्ष्मीराज सिंह जी ने भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विधायक लक्ष्मीराज सिंह जी ने मंत्री जी का स्वागत करते हुए उनके सिकंदराबाद आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।



