शामली

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत शामली पुलिस की ओर से जनपदभर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। बुधवार को जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने बाजारों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया।

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, पीछा करने और महिला उत्पीड़न से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी तरह के उत्पीड़न पर बिना डरे पुलिस से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, 181, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न सहायता नंबरों की जानकारी दी गई। इसके अलावा सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने, अनजान लिंक, फर्जी आईडी और ओटीपी साझा न करने के प्रति भी जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान के महत्व से अवगत कराते हुए अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button