शामली
दहेज हत्या के मामले में सास और देवर गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे सास और देवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर को कोतवाली शामली क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव कंडेला निवासी नितिन पुत्र राजकुमार और सुशीला पत्नी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल हरिओम सिंह, महिला हेड कांस्टेबल शीतल और कांस्टेबल सौरव कुमार शामिल रहे।

