मथुरा

वृंदावन के चीर घाट पर कार पार्किंग को लेकर भिड़े दो पक्ष

युवक के सीने में घोंपा सुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में चीर घाट पर एक पक्ष ने कार खड़ी करने के लिए वहां पहले से खड़े ई रिक्शा को आगे बढ़ाने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष ठाकुर समाज का है तो दूसरा पक्ष निषाद समाज से है। दोनों के बीच हुए विवाद कुछ ही समय में बड़ा रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी, डंडे ओर सुआ चले। उसमें एक युवक ने दूसरे पक्ष के जहांगीरपुर निवासी योगेश के सीने में सुआ घोंप दिया। उसके शरीर से खून बहने लगा। विवाद में घायल दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। दोनों ही पक्ष थाने पहुंचे तो पुलिस ने सभी को मेडिकल के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा। इनमें सुआ लगने से गंभीर रूप से घायल योगेश को चिकित्सकों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस 108 के ईएमटी अखयराम घायल को स्ट्रेचर से एंबुलेंस की ओर ले जाने लगे तभी 20-25 लोग आए और ईएमटी पर लोहे की रोड से हमला कर दिया, जिससे उनकी नाक और पैर की हड्डी टूट गई। उनके बचाव में आए एंबुलेंस चालक जितेंद्र भी हमला कर घायल कर दिया। वार्ड में तैनात डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल ईएमटी को भी मथुरा के लिए रेफर कर दिया। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वृंदावन। चीर घाट पर हुए विवाद में घायलों को जब वृंदावन कोतवाली पुलिस ने मेडिकल के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में एक सिपाही ओर दो होमगार्ड की सुरक्षा में भेजा। तो वहां एक पक्ष के लोगों द्वारा एंबुलेंस और ईएमटी पर हमला करने पर घायल अस्पताल से भाग गए। पुलिसकर्मी और होमगार्ड मेडिकल के कागज लेकर घंटों घायलों का इंतजार करते रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button