झुंझुनू
निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में दानदाता नैण ने किया सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। अलसीसर क्षेत्र के निकटवर्ती कांट गांव के रहने वाले समाजसेवी राजकुमार नैण द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपए नगद एवं निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष कैप्टन शिवप्रसाद चौधरी, जिला महासचिव सूबेदार मेजर हरिराम चाहर एवं ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी ने समाजसेवी राजकुमार नैण का साफा एवं फूलमाला पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने राजकुमार नैण का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



